पंचेश्वर क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक बालिका को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
लोहाघाट। कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका के परिजनों के द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर में प्रदान प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी नाबालिग बालिका गुमशुदा है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गुमशुदा नाबालिक बालिका की बरामदगी के लिए पंचेश्वर पुलिस को निर्देशित किया था। निर्देशों के अनुपालन में टीम द्वारा व्यापक तलाश, सूचना संकलन, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिरों से की गई पूछताछ की गई। अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को पिथौरागढ़ बाज़ार से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा बालिका से पूछताछ में उसने बताया गया कि वह परिजनों के डाटने पर घर से नाराज होकर घर से चली गई थी। बालिका और परिजनों की काउंसलिंग की गई उसके बाद पालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह कठैत एस आई पिंकी धामी, हीरालाल वर्मा संजय शर्मा, विनोद जोशी नीलम वर्मा,मनीष पुनेठा आदि शामिल रहे।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल