September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रौकुंवर में एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी मार कर किया घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

रौकुंवर में आपसी झगड़े में चली कुल्हाड़ी
चंपावत। भंडार बोरा क्षेत्र के रौकुंवर गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने इसकी तहरीर चंपावत कोतवाली में दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रौकुंवर गांव में भीम सिंह और राम सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। राम सिंह ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी और डंडे से मारकर भीम सिंह को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं।

शेयर करे