लोहाघाट । लोहाघाट क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सुई विशंग के अषाढ़ी वायु रथ महोत्सव का शुक्रवार को गुप्त प्योले के साथ शुभारंभ हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ सड़क परिवहन राज्यमंत्री मंत्री अजय टम्टा ने किया।देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। हीरा बल्लभ जोशी गुप्त प्योले को मां भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर लाए। मेले का मुख्य आकर्षण रक्षा बंधन के दिन निकलने वाले मां भगवती की रथ यात्रा होगी। पंडितों ने वेदों का मंत्रोच्चारण किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया शनिवार को विभिन्न खेलकूद और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।इस दौरान संरक्षक सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे,सुनील चौबे, नवीन चौबे,गौरव डुंगरिया,मदन पुजारी,विजय सिंह, योगेश ओली, पप्पू ओली आदि मौजूद रहे।
More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता