सीएमओ देवेश चौहान के नेतृत्व में जिला अस्पताल में काला फीता बांध विरोध जताया गया। साथ ही जिले के कई अन्य अस्पतालों में भी विरोध हुआ। विरोध जताने वालों में एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, सीएमएस डॉ. पीएस खोलिया, डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. अजय कुमार, डॉ. बैंकटेश द्विवेदी, डॉ. विराज राठी, डॉ. गौरव जोशी, डॉ. यश मोहन सोनी आदि तमाम चिकित्सकों ने आरोपी संजय रॉय को कठोरतम सजा देने की मांग की है। कोलकाता मेडिकल कालेज की ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई जघन्य वारदात 8-9 अगस्त की रात की है। सुबह 6 बजे चिकित्सक की अर्धनग्न लाश मिली। पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (1) और 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। देश भर के डॉक्टर सत्य से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश