चंपावत । चंपावत मुख्यालय में युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिवा रेसिडेंसी से लेकर टीआरसी तक यात्रा निकाली गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा निकाली गई। मुख्यालय देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। इस दौरान चंपावत ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल,जयेष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सेवानिवृत्ति स्क्वायडन लीडर मोहन शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा श्याम पांडे, शंकर खाती, त्रिलोक गिरी, गोविंद सामंत,मंदीप ढेक, आनंद अधिकारी,नंदन तड़ागी, कपिल खर्कवाल, सनी वर्मा, सूरज प्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल