चंपावत। चंपावत यूथ कांग्रेस ने जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को नहीं मिलने की शिकायत की और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला के नेतृत्व में सीएमओ देवेश चौहान को बताया कि जिला अस्पताल में जिले के सारे छोटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का रेफर सेन्टर है । पहाड़ में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद जिलाअस्पताल में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सीएमओ से उपचार के दौरान उपयोग में होने वाले उपकरणों, तथा दवाइयां को जिला अस्पताल में ही आयुष्मान कार्ड से उपलब्ध कराने की मांग की । उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके और ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। सीएमओ योजना का पूर्ण लाभ दिलवाले की बात कही।ज्ञापन देने में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा बोहरा पूर्व जिला अध्यक्ष गोलू गंगोला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विमल पांडे, रमेश पालीवाल, पवन पांडे ,दान सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस ने डीएच में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने का लगाया आरोप सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास