June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नौलियागांव में आवासीय भवन में लगी आग बाल -बाल बचे पांच लोग

चंपावत। पाटी तहसील के नौलियागांव में आज सुबह बुधवार को आवासीय भवन आग लगने से पांच लोग बाल- बाल बचे। प्रभावित परिवार को पड़ोस के घर में शिफ्ट किया गया, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

चंपावत/पाटी। पाटी तहसील के नैनीताल जिले से लगे गोलडांडा ग्राम पंचायत के नौलियागांव तोक का एक मकान आग में खाक हो गया। 7 अगस्त की तड़के 4 बजे मकान में आग लगी। उस वक्त घर के भीतर 5 लोग सोए हुए थे। आग की भनक लगने के बाद घर के लोग बाहर भागे। आग लगने से घर का अधिकांश सामान नष्ट हो गया। अलबत्ता मवेशी और जन क्षति बाल-बाल बच गई। प्रभावित परिवारों को पड़ोस के घर में शिफ्ट किया गया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या आकाशीय बिजली गिरने से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।  क्षेत्र पंचायत सदस्य केशर सिंह नौलिया और गोलडांडा के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सिंह कैड़ा ने बताया कि नौलियागांव के जगत चिलवाल

का आवासीय मकान 7 अगस्त के तड़के एकाएक भीषण आग लग गई। आग की भनक लगने पर भीतर सोए 5 लोग तेजी से भागे। साथ ही मवेशियों को गोशाला से बाहर कर उनकी जान बचाई। आग इस कदर तेजी से बेकाबू हुई कि घर का कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। ग्रामीण जगत सिंह, दीपक नौलिया, केशर सिंह नौलिया, दुर्गा सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह सहित तमाम लोगों की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक मकान के भीतर रखा सारा समान जल कर राख हो गया। खाद्य सामग्री, बिस्तर, फर्नीचर सहित मकान के भीतर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवार को जल्द ही अहेतुक सहायता दी जाएगी।

शेयर करे