कोतवाली पंचेश्वर । जनपद चम्पावत (नशा मुक्त देवभूमि मिशन)
थाना पंचेश्वर पुलिस ने ग्राम मल्ला खतेड़ा में 8 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया।
स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के विषय में जागरूक भी किया।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कोतवाली पंचेश्वर प्रभारी हेमंत सिंह सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मल्ला खतेडा में लगभग 08 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया। सभी को नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अवैध भाँग खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल