June 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

केविके में 12 वीं सलाहकार समिति की बैठक शुरू

::बैठक में उत्तराखंड केविके के प्रभारी मौजूद रहे
:: बैठक में कृषि वैज्ञानिकों ने कई जानकारियां दी
लोहाघाट। कृषि विज्ञान केन्द्र लोहाघाट दो दिवसीय 12वीं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक का शुभारम्भ हुआ। इस दौरान कुलपति ने प्राकृतिक खेती और पशुओं में मदहीनता के प्रभाव, कारण और बचाव पर साहित्य का विमोचन किया।
शुक्रवार को केन्द्र के सभागार में बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद बल्लब पंत कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान रहे। उन्होंने केन्द्र हो रहे शोधों को कृषकों तक पहुंचाने के लिए कहा। जिससे की किसानों की आय में वृद्धि हो सके। आईसीएआरआईबीआरआई मुक्तेश्वर के संयुक्त निदेशक डॉ. वाईएस मलिक ने पशुओं में होने वाली बीमारियों और निदान के बारे में बताया। प्रसार शिक्षा निदेशक पंतनगर के डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा, डॉ. अलकन्दा अशोक, डॉ. एमएसपाल, डॉ. संदीप अरोरा, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. स्नेहा दोहरे, निदेशक संचार पंतनगर डॉ. जीपी जयसवाल आदि ने अपने विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने बारिश के पानी के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्ति किए। बैठक में उत्तराखंड के नौ कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारियों में लोहाघाट केन्द्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय, देहरादून के डॉ. एके शर्मा, चमोली के डॉ. शिवदयाल, हरिद्धार से डॉ. पुरुषोत्तम कुमार,अल्मोड़ा से डॉ.एसएस सिंह, काशीपुर से डॉ. अजय प्रभाकर, नैनीताल से डॉ. बलवान सिंह आदि प्रतिभाग कर रहे हैं। सहयोग में डॉ. सचिन पंत, डॉ. रजनी पंत, डॉ. पूजा पांडेय, गायत्री देवी, यूके दिवाकर, फकीर चंद, डॉ. लीमा, डॉ. वीपी धौनी आदि रहे।
शेयर करे