April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट पेयजल समस्या के लिए सड़कों पर लोग, अधिकारियों का घेराव किया

लोहाघाट। लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने साफ पेयजल की मांग पर अधिकारियों का धेराव कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने जल्द नगर में पेयजल आपूर्ति करने और साफ पेयजल न देने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को नगर के लोगों ने नगर पालिका के बारात घर से एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में जलसंस्थान, जल निगम और सिंचाई विभाग के अभियंता का घेराव किया। कहा कि जल संस्थान लोगों को सीवर युक्त दूषित पानी पिला रहा है। जिससे पीलिया, टायफायड और चर्म रोग हो रहे हैं। इसके साथ नगर के लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। लोगों ने निर्णय लिया कि वह एक शिष्टमंडल लेकर मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। जिसमें सरयू लिफ्टपेयजल योजना और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जाएगी। लोगों ने नगर में पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने जलसंस्थान के ईई बेलाल यूनूस को पेयजल टेंकों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। कहा कि समस्या के निदान के लिए जिला योजना में प्रस्ताव रखे जाएंगे।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, शैलेन्द्र राय, उमेश पांडेय, राजकिशोर साह, दीपक नाथ, नवीन नाथ, सतीश पांडेय, पंकज ढेक,संदीप गोरखा, दीपक साह, विनोद कोठारी, केपी ढेक, राजेन्द्र सिंह रावत, भैरव राय, आशीष सार्की, अनिल जोशी, लोकेश पांडेय, लता वर्मा, बीना कनौजिया, मीना ढेक, आशा बोहरा, निर्मला देवी, जानकी देवी, सीता गहतोड़ी, रेखा उप्रेती, चन्द्रा पुनेठपा, सरस्वती देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे