September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पेयजल की समस्या को लेकर लोहाघाट के लोगों का हल्ला बोल, एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट । नगर की पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। तथा शुद्ध पेयजल नहीं मिलने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान जल निगम जल संस्थान के अधिशासी अभियंताओं का घेराव भी किया गया।
दूषित पानी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
जिला योजना से नगर में हैंडपंप,सोलर हैंड पंप लगाने को लेकर जल संस्थान जल निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया गया।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पहलाद मेहता, पूर्व पालिका अध्यक्ष भूपाल मेहता, कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय, राजेंद्र गडकोटी समेत नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।

शेयर करे