October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट एनएच में दो वाहनों की आपसी भिड़ंत में दो घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच में बाराकोट लिंक मोटर मार्ग के पास दो वाहनों की आपसी भिंड़त में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया।
मंगलवार को बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि कार स्विफ्ट डाजायर संख्या यूपी 80ईक्यू 9996 और सामने से आ रही कार बैगनआर संख्या टीओ 424 यूके 3232बी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें स्विफ्ट डिजायर के कार के चालक दिनेश कुमार पुत्र राम प्रसाद (46) निवासी अर्जुन नगर खीरीगेट आगरा और बैगनआर के चालक सुनील कुमार शर्मा पुत्र स्व,विद्या राम शर्मा पच पखरिया बनबसा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया। उप जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के पैर और हाथ कमर में छोटे आई हुई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हुई है।

शेयर करे