October 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

नगर लोहाघाट में एक बार फिर उठी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की मांग

Dukan Ad
Dukan Ad

— व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी का भी किया विरोध

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए पुलिस और लोगों ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस से फिर से वन वे टैफिक व्यवस्था को लागू करने की मांग उठाई।
मंगलवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने यातायात को लेकर व्यापारियों, टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर की समस्याएं सुनी। लोगों ने पुलिस से नगर में रोजाना जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पूर्व की तरह वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, सड़कों किनारे खड़े वाहनों को हटाने, स्कूल टाइम में मीना बाजार चौराहे, हथरंगिया, एसडीएम कोर्ट तिराहा में बड़े वाहनों पर रोक लगाने और पुलिस व्यवस्था की मांग उठाई। थाना निरीक्षक ने बताया कि वन वे व्यवस्था बनाने के लिए पहले पूरी तैयारी करनी होगी। इसके लिए वह जल्द ही पुलिस फोर्स की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्कूल टाईम में चौराहों पर पुलिस व्यवस्था, सड़कों किनारे खड़े वाहनों और भवन सामग्री रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना निरीक्षक ने लोगों से नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए लोगों से सहयोग और ई चालान एप का उपयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर व्यापारी सतीश चन्द्र मुरारी, मनोज गर्ग, विवेक ओली, महेश कुमार, महेश चन्द्र, पंकज जोशी, अंशु ओली, हरीश चन्द्र पुनेठा, राजेश सिंह, रेनू गड़कोटी आदि मौजूद रहीं।
:::::::::::::::::::::
व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध किया
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में एक बार फिर से हथकघा प्रदर्शनी लगने की सुबहगुहाट पर व्यापारियों ने इसका पुरजोर विरोध किया। व्यापारियों ने थाना निरीक्षक से वार्ता कर कहा जीआईसी खेल मैदान में हथकरघा प्रदर्शनी लगने की सूचना आई है। जिसका वह पुरजोर विरोध करते हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर हथकरघा प्रदर्शनी लगी तो वह सभी व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

शेयर करे