September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

धौन चौकी गांव में आग लगने से दो दुधारू गाय और एक बछड़े की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। रात्रि के समय धौन चौकी गांव में आग लगने से दो दुधारू गाय और एक बछड़े की मौत ह गई । गौशाला और एक आवासीय कमरा भी जल कर राख हो गया। आग लगने  से विपिन चन्द्र शर्मा पुत्र  तारा दत्त शर्मा उम्र-42 वर्ष निवासी- धौन चौकी फूंगर की गौशाला में देर रात भीषण आग लग गई । जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा आग इतनी भीषण थी कि आग को  बुझाया नहीं जा सका ग्रामीणों ने आग को  बुझाने का प्रयास लेकिन आग बेकाबू हो गई पाई। आग लगने से विपिन को चार लाख (लगभग ) का नुकसान होना बताया जा रहा है। जिला पंचायत प्रतिनिधि भाजपा नेता मनमोहन सिंह बोहरा ने आज मंगलवार की सुबह पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें ढांढस बधाया। तथा वन विभाग नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। आग लगने के कारणों का पतानहीं लग पाया अनुमान लगाया जा रहा है की  शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है।

 

शेयर करे