लोहाघाट। नगर लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं को लेकर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने एसडीएम और ईओ को ज्ञापन सौंपा।निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वर्मा ने एसडीएम व प्रशासक रिंकू बिष्ट और ईओ पूरन सिंह बोहरा को ज्ञापन दिया। जिसमें वर्मा ने कहा कि बीते 6 महीने से नगर में विकास कार्य एकदम रुक गए हैं। वर्मा ने नगर के विभिन्न वार्डों में नाली सुधारीकरण, धोबी घाट को जोड़ने वाले रास्ते का सुधारीकरण, पुल्ला टैक्सी स्टेंड से आदर्श कालौनी को जोड़ने वाले मार्ग, हथरंगिया से पानी की टंकी को जोड़ने वाले मार्ग के सुधारीकरण,मीट मंडी में टाइल और शौचालय का निर्माण करने, खेतीखान चौराहे से लोहावती नदी तक नाला निर्माण करने की मांग उठाई। वर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में कई स्थानों पर नालियों के चोक होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द प्रशासक और ईओ से नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।

More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग