लोहाघाट। डायट लोहाघाट में जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान पीएमश्री विद्यालयों के 33 प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल रहे।डायट सभागार में डायट प्राचार्य एचआर कोहली की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने कार्यशाला का समापन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विशिष्ट अनुशंसाओं के अनुरुप समस्त चयनित पीएम श्री विद्यालयों को आदर्श और अनुकरणीय विद्यालयों की श्रेणी में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के प्रयासों से राज्य में चयनित 211 पीएम श्री विद्यालयों में जनपद चम्पावत में प्रथम फेज में 7 व द्वितीय फेज में 4 पीएम श्री विद्यालय चयनित हैं। योजना के सह समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने सम्पूर्ण प्रशिक्षण के शैक्षिक व गतिविधि आधारित सत्रों का संचालन किया। डीईओ माध्यमिक पीएस जंगपांगी ने पीएम श्री विद्यालयों में वरीयता के आधार पर चहारदीवारी, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं आदि हेतु बजट के प्रावधानों पर चर्चा की। इस मौके पर समग्र शिक्षा समन्वयक जसवन्त पोखरिया, प्रशासनिक अधिकारी केएन महन्त, लेखाकार मालविका पन्त, मुख्य सन्दर्भदाता बीईओ चम्पावत हरीश रौतेला,प्रवक्ता दिनेश खेतवाल,प्रवक्ता कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. नवीन जोशी, शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ. अवनीश शर्मा, बीईओ भारत जोशी आदि मौजूद रहे।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की