लोहाघाट। कोलीढेक झील लोहाघाट को जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली पर नौका संचालकों और पर्यटकों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द प्रशासन से मुख्य मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई।
करीब डेढ साल पहले कोलीढेक झील का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। तब से झील को जाने वाला मुख्य कंक्रीट मार्ग एकदम बदहाल पड़ा हुआ है। नौका संचालन समिति के अध्यक्ष प्रकाश ढेक, उपाध्यक्ष विनोद ढेक, गिरीश ढेक, कलीम हुसैन, सचिन सिंह ढेक आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग में गड्डे ही गड्डे बने हुए हैं। जिससे झील तक आते कई दुपहिया वाहन चालक रपट गए है। नौका संचालकों ने बताया कि मार्ग में पैदल चलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मुख्य मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है। वहीं बरेली से आए पर्यटक अशोक ओली, पंजाब से आए पर्यटक गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरप्रित सिंह आदि ने कहा कि झील में प्रशासन ने मुख्य मार्ग, शौचालय, पानी की व्यवस्था आदि को सुचारु करना चाहिए, जिससे कि पर्यटन बढ सके। वहीं सिंचाई विभाग के अभियंता अमित उप्रेती ने बताया कि झील के सौदर्यीकरण में मुख्य मार्ग की डीपीआर भी भेजी गई है। शासन से वित्त स्वीकृत होने पर सभी कार्य किए जाएंगे।


More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की