April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने परचम लहराया

रिपोर्ट : निमिष राय

लोहाघाट। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल के रविन्द्र सिंह धौनी ने 95.80 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में 19 वां स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटर के शुभम पांडेय ने 93.20 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में 17 वां, दीपांशु गोस्वामी ने 93.00 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में 18 वां स्थान प्राप्त किया। होनहारों की सफलता पर प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर जोशी, अध्यक्ष सतीश चन्द्र खर्कवाल, संरक्षक गिरीश उप्रेती, कुंवर प्रथौली, कैलाश बगौली आदि ने खुशी जताई।
::::::::::::
रविन्द्र बनेंगे इंजीनियर
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परिक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के छात्र रविन्द्र सिंह धौनी ने 95.80 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में 19 वां स्थान प्राप्त किया। रविन्द्र ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। पिता शंकर सिंह धौनी और माता जस्सी देवी ने बताया कि वह रोजाना पांच से 6 घंटे पढाई करते हैं।
:::::::
दीपांशु इंजीनियर बनना चाहते हैं
लोहाघाट। विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के दिपांशु गोस्वामी ने इंटर की बोर्ड परीक्षा में 93.0फीसदी अंक पाकर प्रदेश में 18 वां स्थान पाया। पिता खीम नाथ गोस्वामी कोरोना के बाद लोहाघाट में ही कास्तकारी करते हैं और माता किरन गोस्वामी गृहणी हैं। दीपांशु ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
:::::::
प्रदेश में 17 वां स्थान पाने वाले शुभम सिविल सर्विसेज की तैयारियों में
विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के शुभम पांडेय ने इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 93.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में 17वां और स्कूल टॉप किया है। शुभम के पिता गिरीश चन्द्र पांडेय पुरोहित हैं और माता पुष्पा पांडेय गृहणी हैं। शुभम ने 4 से 6 घंटे पढाई कर यह मुकाम हासिल किया। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।

:::::रिया प्रशासनिक सेवा में जाएंगी
लोहाघाट। श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्यामंदिर लोहाघाट रिया चौबे ने 94.80 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 24 वीं रैंक प्राप्त की। होनहार का आगे चलकर सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में सेवा करने का है। होनहार की सफलता पर प्रधानाचार्या मुन्नी खड़ायत सहित विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
::::::::::::::::
खेतीखान के होनहारों ने भी किया नाम रोशन

छात्र मयंक प्रशासनिक सेवा में जाएंगे
डॉ. लीलाधर भट्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज खेतीखान के छात्र मयंक जोशी ने हाईस्कूल में 95.40 फीसदी अंको के साथ प्रदेश में 21 वां स्थान प्राप्त किया है। मंयक के पिता नवीन जोशी व्यापारी हैं। मयंक ने बताया कि वह रोजाना करीब 8 घंटे पढाई करते हैं। वह आगे अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। छात्र की सफलता पर प्रधानाचार्य कृष्ण जोशी, नरेश चन्द्र ओली, अखिल मोहन जोशी, दीपक सिंह बोहरा,मोहन चन्द्र ओली आदि ने खुशी जताई।
::::::::
खेतीखान के अमन ने प्रदेश में पाया 18 वां स्थान
डॉ. लीलाधर भट्ट इंटर कॉलेज खेतीखान के होनहार अमन सिंह माहरा ने 93.0 फीसदी अंकों के स्थान प्रदेश में 18 वीं और स्कूल टॉप किया है। काश्तकारी से आजिविका चलाने वाले अमन के पिता बची सिंह बोहरा और माता रुकमणी ने बताया कि उनका बेटा रोजाना पांच से 6 घंट पढाई करता है। वह बीटेक करके इंजिनियर बनना चाहता है।

शेयर करे