लोहाघाट । लोहाघाट सुई पउ से हृदय विदारक घटना सामने आई है।
एक तरफ बेटी की शादी के फेरे चल रहे दूसरी और पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया सुई निवासी दीपक जोशी (52)पुत्र भवानी दत्त की छोटी बेटी की बारात पाटी से आई थी। लेकिन दुल्हन के पिता दीपक जोशी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस बीच पाटी से बारात दुल्हन को लेने गाजे बाजे के साथ सुई पहुंची तथा विवाह की रश्म शुरू हुई और बेटी के साथ फेरे लग रहे थे । लेकिन पिता दीपक जोशी ने चंपावत जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता की मौत की सूचना शादी होने तक नहीं दी गई ताकि विवाह में व्यवधान न पहुंचे। इस दौरान दीपक जोशी के चचेरे बड़े भाई ने कन्यादान किया। वहीं बारात विदा होने के बाद गांव मे दीपक की मौत की सूचना दी गई जिससे परिवार के साथ गांव में कोहराम मच गया। वहीं सोमवार को गमगीन माहौल में दीपक का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया
इधर चल रहे थे बेटी के फेरे उधर पिता ने अस्पताल में दम तोड़ा

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की