October 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दुधाधारी शिव मंदिर में श्रीमदभागवत कथा शुरू

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। गुमदेश के दुधाधारी शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली।
सोमवार को गुमदेश के खालगढा शिव मंदिर में सुबह पुरोहित संजय पांडेय ने पूजा अर्चना संपादित की। महिलाओं ने दुधाधारी शिव मंदिर से कालिका मंदिर खालगढा, भगवती मंदिर से दुधादारी शिव मंदिर तक कलाश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान किशोर पांडेय रहे। कथा वाचक योगेश पांडेय ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पुण्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि जहां पर भागवत कथा होती है वह तीर्थ स्थल कहलाता है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य इसे सच्चे मन से सुनता है वह बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। सहयोग में मुख्य आयोजक ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, मोहित पांडेय, विनोद सिंह, भुवन पांडेय, कमल प्रथोली, मोहन सिंह धौनी, मोहित पाठक, एलडी भट्ट, हीरा सिंह, हयात सिंह,अमित रावत, राहुल बोहरा, संजय पांडेय, कमल भट्ट आदि हैं।
:::फोटो। 30एलजीटी 1पी
परिचय। लोहाघाट में गुमदेश के दुधाधारी शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा शुरू।

शेयर करे