तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 से सम्मानित होंगी लोहाघाट की रितिका बगौली
लोहाघाट (चम्पावत)। जनपद चम्पावत के लोहाघाट विकासखंड की फोर्ती ग्राम सभा निवासी रितिका बगौली का चयन प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रितिका वर्तमान में ग्राफिक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने ‘अल्गल ट्री’ का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी नवाचार और उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
रितिका की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और कार्यों से चम्पावत और उत्तराखंड का नाम रोशन करती रहेंगी।

More Stories
बाराकोट: ग्राम सभा पम्दा के उप ग्राम प्रधान मनमोहन टम्टा(49) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
स्वरोजगार से सम्मान तक: लोहाघाट में महिला सम्मेलन, एक हजार से अधिक महिलाएं सम्मानित
पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर