August 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत वन प्रभाग को मिले नए डीएफओ, धेनु पुरुषोत्तम संभालेंगे जिम्मेदारी

चम्पावत वन प्रभाग को मिला नया डीएफओ, धेनु पुरुषोत्तम संभालेंगे जिम्मेदारी
चम्पावत, 07 अगस्त 2026। चम्पावत वन प्रभाग को नया प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मिल गया है। वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी धेनु पुरुषोत्तम को चम्पावत वन प्रभाग का 19वां डीएफओ नियुक्त किया गया है। डीएफओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती होगी। केरल मूल के धेनु पुरुषोत्तम जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
सितंबर 2025 में तत्कालीन डीएफओ नवीन चंद्र पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद से चम्पावत वन प्रभाग में डीएफओ का पद रिक्त था। इस दौरान पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उनके उत्तरकाशी के पुरोला वन प्रभाग में स्थानांतरण के बाद धेनु पुरुषोत्तम को चम्पावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए डीएफओ की तैनाती से वन प्रभाग को स्थायी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय विकास योजनाओं को गति मिलने की संभावना है। साथ ही जनसहभागिता से संचालित योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

शेयर करे