September 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जिला अस्पताल चंपावत में एंडोस्कोपिक सर्जरी से मिली राहत, वर्षों पुरानी सांस की समस्या हुई दूर

Dukan Ad
Dukan Ad

जिला अस्पताल चंपावत में एंडोस्कोपिक सर्जरी से मिली राहत, वर्षों पुरानी सांस की समस्या हुई दूर

चंपावत, 05 अगस्त। जिला अस्पताल चंपावत का ईएनटी विभाग लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। ईएनटी सर्जन डॉ. नरेंद्र चौहान ने एक जटिल मामले का सफल उपचार कर मरीज को लंबे समय से चली आ रही सांस लेने की समस्या से राहत दिलाई।

डॉ. चौहान ने बताया कि 22 वर्षीय युवक लंबे समय से नाक से सांस लेने में गंभीर परेशानी से जूझ रहा था। जांच में पाया गया कि एक ओर डीएनएस (नाक की हड्डी टेढ़ी होना) तथा दूसरी ओर नाक में पॉलीप्स (मांस बढ़ जाना) के कारण दोनों नासिका मार्ग लगभग पूरी तरह बंद हो चुके थे।

मरीज का सीटी स्कैन कराने के बाद बीमारी का सटीक आकलन किया गया। इसके बाद आधुनिक एंडोस्कोपिक (दूरबीन) विधि से सफल सर्जरी कर नाक की टेढ़ी हड्डी को सीधा किया गया तथा बढ़े हुए पॉलीप्स को निकाल दिया गया।

सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और अब उसे बिना किसी परेशानी के खुलकर सांस लेने में राहत मिल रही है। जिला अस्पताल में इस प्रकार की आधुनिक ईएनटी सर्जरी की उपलब्धता से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल रहा है। हूँ। निजी अस्पताल में इस तरह की सर्जरी में 50 से 80 हजार तक का खर्चा आता है। जिला अस्पताल में मरीज का निशुल्क इलाज हुआ।

शेयर करे