August 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट डाकघर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियों का स्टाल सजा, देश-विदेश पहुंचेंगी राखियां

लोहाघाट डाकघर में सजा राखी स्टॉल, स्थानीय महिलाओं की राखियां पहुंचेंगी देश-विदेश

लोहाघाट। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर भारत सरकार की वोकल फॉर लोकल पहल के तहत लोहाघाट डाकघर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियों का स्टॉल सजाया गया है। यहां मां वैष्णवी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की हस्तनिर्मित रंग-बिरंगी राखियां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पिथौरागढ़ डाक अधीक्षक अशोक पाठक के निर्देशन एवं पोस्टमास्टर जगदीश चंद्र पांडेय की देखरेख में लगाए गए इस स्टॉल का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

पोस्टमास्टर जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि डाक विभाग के माध्यम से इन राखियों को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले लोगों तक भी समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार राखियां खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देने की अपील की।

स्टॉल के संचालन में समूह की उपाध्यक्ष आशा बोहरा, हीरा अधिकारी, रेखा जोशी, सोनम मेहरा, दिया जोशी, रैना तिवारी, राकेश पंत, दीपक सक्टा, ईश्वरी भट्ट, राकेश बोहरा, केदार बोहरा, विवेक अली, राजेश चौबे, विनय, रोहित सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।#

शेयर करे