तामली में ₹14.57 करोड़ की पेयजल योजना का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य
चम्पाव। तामली क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में 14.57 करोड़ रुपये (1457.21 लाख) लागत की तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय और मुकेश महराना मुख्य अतिथि रहे।
पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरुप ने बताया कि योजना पूरी होने पर तामली क्षेत्र के कई गांवों को वर्षभर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल बताते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।

More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत