पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शनिवार से संचालन शुरू हो गया। उप जिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्र का शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि पीएचसी में चिकित्सक और फार्मेसी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। केंद्र में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और चार बेड की व्यवस्था की गई है। पहले ही दिन ओपीडी में 20 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि एक मरीज को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया।
पीएचसी शुरू होने से अमोड़ी समेत आसपास के 24 से अधिक गांवों के लोगों को अब प्राथमिक उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के संचालन पर खुशी जताई।



More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत