September 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

23वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में चमके चम्पावत के खिलाड़ी 7 स्वर्ण सहित 17 पदक जीते

Dukan Ad
Dukan Ad

23वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में चमके चम्पावत के खिलाड़ी, जीते 17 पदक
संवाददाता चंपावत। देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप में जिला चम्पावत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
स्वर्ण पदक जीतने वालों में भावना अधिकारी, अनामिका बिष्ट, प्राची ओली, प्राची थापा, आवास वर्मा, रिशव ढेक और पार्थ बिष्ट शामिल रहे। वहीं रजत पदक सांची मुरारी, हर्षिता अधिकारी, हार्दिक मढेला, चित्रा गहतोड़ी समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। कांस्य पदक विजेताओं में प्रिंस बोहरा, नताली गड़कोटी, हर्षिता, प्रश्रान साह और जतिन जोशी शामिल रहे।
कोच दीपक सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जिले के 34 सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खंडायत तथा एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र गड़कोटी, हेमंत गहतोड़ी, मनोज कुमार साह, प्रकाश शर्मा और राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

शेयर करे