धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए हर दो वर्ष में होने वाली यह यात्रा अगली बार 2028 में होगी
संवाददाता चंपावत। धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से धरोहर न्यास द्वारा आयोजित 22 दिवसीय श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। 19 अप्रैल को चंपावत स्थित गोरलदेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा का समापन 9 मई को पुनः गोरलदेव मंदिर में हुआ। यह धार्मिक यात्रा प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित की जाती है और अगली यात्रा वर्ष 2028 में निकाली जाएगी।
यात्रा दल का देवीधुरा स्थित मां वाराही मंदिर और लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए गोरलदेव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, यात्रा संयोजक विजय भट्ट, डंगरिया कमल जीना और ढोल वादक मोहन राम सहित यात्रा दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष सहयोग देने पर धरोहर न्यास के सचिव सतीश चंद्र पांडेय को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कार्की, सचिव सुधीर शाह, राजेंद्र गहतोड़ी, जनार्दन चिल्कोटी, देवीदत्त जोशी, गौरव कार्की, सौरभ कार्की, दीपांशु कार्की और पृथ्वीपाल कार्की समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।



More Stories
देशभक्ति की धुनों से गूंजा चम्पावत बस स्टैंड ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आह्वान
चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दोषी को सात साल की सजा
चम्पावत वन प्रभाग को मिले नए डीएफओ, धेनु पुरुषोत्तम संभालेंगे जिम्मेदारी