August 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की बैठक, 20 मई को बंद का समर्थन

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की बैठक, 20 मई को बंद का समर्थन
संवाददाता चम्पावत। ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट के विरोध में जिला केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भुवन जोशी ने की। इसमें चम्पावत और लोहाघाट क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। साथ ही बिना उचित निगरानी के दवाओं की बिक्री से नकली और गलत दवाइयों का खतरा भी बढ़ रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
केमिस्टों ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित भारत बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया।
इस दौरान जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रखे जाने पर चर्चा की गई।
बैठक में मांग उठाई गई कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद किया जाए तथा नकली दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में मौजूद मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहा कि उनकी मांगें जनहित और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से दवा व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

शेयर करे