November 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पीआरडी जवानों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग

पीआरडी जवानों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग
**मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर महंगाई भत्ते का लाभ देने की भी उठाई मांग**

**चम्पावत।** जनपद चम्पावत में तैनात प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जवानों ने शासन-प्रशासन से समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्ष के 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई है।

ज्ञापन में जवानों ने कहा कि पीआरडी जवान विभिन्न शासकीय एवं जनहित से जुड़े दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर विभिन्न आयोजनों, त्योहारों और अन्य सरकारी गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें रोजगार की निरंतरता और वेतन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जवानों ने अपनी दो प्रमुख स्थानीय मांगें रखते हुए कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू की जाए। इसके साथ ही वर्ष के 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ देने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने से जवान और उनके परिवार आर्थिक सुरक्षा के साथ अधिक मनोयोग से जनसेवा कर सकेंगे।

#PRDजवान #पीआरडीजवान #समानकार्यसमानवेतन #365दिनरोजगार #महंगाईभत्ता #मुख्यमंत्रीपुष्करसिंहधामी #चंपावत #उत्तराखंडसरकार #PRDUttarakhand

शेयर करे