चम्पावत। जनपद के भमार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, 05 मई 2026 को शाम करीब 4:59 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भमार के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष के.सी. जोशी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह एवं चालक मेहंदी हसन शामिल थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक बसंत सिंह (33), पुत्र पूरन सिंह, निवासी भमार को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंच भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया।



More Stories
कामाज्यूला में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक की मौत, एक गंभीर घायल
साधु के भेष में घूम रहे दो बाहरी लोगों का पुलिस एक्ट में चालान
मां झूमाधुरी के जयकारों से गूंजी झूमाधुरी की चोटी रस्सों के सहारे खड़ी चढ़ाई पार कर मंदिर पहुंचे मां भगवती और मां कालिका के रथ