September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों का धरना स्थगित, सरकार ने 45 दिन में मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
चंपावत जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन सोमवार को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया। यह धरना त्रिस्तरीय मांगों को लेकर पिछले 30 दिनों से जारी था।
संगठन की जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 45 दिनों का समय मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को पुनः शुरू किया जाएगा।

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) चंपावत जिला इकाई ने भी आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने की बात कही। उक्रांद जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने कहा कि यदि 45 दिन बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्रांद हमेशा जनता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहेगा।

धरना स्थगन के दौरान उक्रांद के जिला उपाध्यक्ष संदीप भट्ट, जिला महामंत्री विपिन शर्मा, गजेन्द्र बोहरा, मीडिया प्रभारी संजय भट्ट, ब्लॉक महामंत्री पीयूष तिवारी, चार्ली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं आंगनवाड़ी संगठन की ओर से चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडे, प्रदेश सदस्य विमला पानेरू, लीलावती जोशी, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी और सुनीता पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

शेयर करे