September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत समेत कई जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत समेत कई जिलों में येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी
संवाददाता चंपावत ।
मौसम विभाग ने जिले समेत प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चंपावत में अगले तीन घंटे के भीतर मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है।
जारी चेतावनी के मुताबिक 05 मई 2026 दोपहर 1:14 बजे से 06 मई 2026 दोपहर 1:14 बजे तक अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों के कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है।
मसूरी, चकराता, धनोल्टी, नरेंद्रनगर, घनसाली, देवप्रयाग, धुमाकोट, रानीखेत, हल्द्वानी और टनकपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की गई है।
प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

शेयर करे