September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पश्चिम बंगाल और असम की जीत पर चंपावत में भाजपा का महाजश्न, मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
आज पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जारी हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत की ओर अग्रसर है भाजपा में हर्ष का माहौल है। बीजेपी ने चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। जमकर आतिशबाजी की गई।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे दर्जा राज्य मंत्री मुकेश महाराना ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।
इस दौरान प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, शंकर पांडे,कैलाश अधिकारी, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट,प्रकाश बिनवाल, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, जनार्दन चिलकोटी,एनडी गड़कोटी,मनोज तड़ागी पूर्व सभासद मोहन भट्ट, सूरज प्रहरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे