May 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का शुभारंभ, कलश यात्रा और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ

चम्पावत में गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का शुभारंभ, कलश यात्रा और पूजा-अर्चना के साथ हुई शुरुआत

संवाददाता चम्पावत ।
जनपद चम्पावत में सुप्रसिद्ध गोल्ज्यू महोत्सव-2026 का आज विधिवत शुभारंभ कलश यात्रा और पूजा-अर्चना के साथ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोल्ज्यू मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की गई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मौसम खराब होने और बारिश के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने जल्द ही मौसम अनुकूल होने पर कार्यक्रम में पहुंचने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका परिषद, चम्पावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने गोल्ज्यू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय से गोल्ज्यू मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में पारंपरिक परिधान में सजे छोलिया दल ने आकर्षक प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। गोरल चौड़ मैदान में भव्य मेले का आयोजन हो रहा है। जिसमें रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । दिन में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और शिविर स्टॉल लगेंगे ।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महाराना और हेमा जोशी भी शामिल हुए।
शोभायात्रा और कार्यक्रम में ईओ भरत त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सभासद प्रेमा चिलकोटी, मनीषा तिवारी, दिनेश बरदोला, गौरव कलौनी, रोहित बिष्ट, गीता अधिकारी, वबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, नंदन तड़ागी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, शंकर पांडे,कैलाश अधिकारी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और आगामी दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करे