May 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत में 4 से 13 मई तक होगा भव्य गोलज्यू महोत्सव का आयोजन, स्टार नाइट में जुटेंगे नामी कलाकार

चम्पावत में 4 से 13 मई तक होगा भव्य गोलज्यू महोत्सव, स्टार नाइट में जुटेंगे नामी कलाकार
संवाददाता चम्पावत। नगर पालिका परिषद, चम्पावत द्वारा गोलू देवता की पावन भूमि पर 4 से 13 मई 2026 तक भव्य गोलज्यू महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 4 मई को प्रातः 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय प्रदर्शनियों और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और अन्य प्रदेशों के व्यापारियों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र
महोत्सव में आयोजित होने वाली स्टार नाइट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
4 मई को दर्शन फर्स्वाण, गोविंद एवं खुशी दिगारी प्रस्तुति देंगे।
5 मई को माया उपाध्याय, इंदर आर्य और नीरज चुफाल अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे।
6 मई को श्वेता माहरा, फौजी ललित मोहन जोशी, स्वाति भट्ट, सौरभ मेठाणी और हरु जोशी मंच पर नजर आएंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
प्रतिदिन विद्यालयी छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक दलों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 4 मई को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद रात्रि 8 बजे से स्टार नाइट का आयोजन होगा।
नगर पालिका ने किया आमंत्रण
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जनपदवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से महोत्सव में सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को मंच देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

शेयर करे