September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा से जोड़ना गलत : भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता टनकपुर।
कोतवाली क्षेत्र टनकपुर में जूते-चप्पल की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने काम करने वाली महिलाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर उनके साथ यौन शोषण का आरोप लगा था।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर मामले की जांच कर रही हैं।
वहीं कांग्रेस आरोपी को भाजपा कार्यकर्ता बता रही है सोशल मीडिया में आरोपी की मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ कई फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
इसको लिखकर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने विपक्ष पर भाजपा और सीएम धामी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी को चार साल पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
कांग्रेस उसे भाजपा कार्यकर्ता बता रही है जो कि सरासर गलत है।
फोटो …भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत

शेयर करे