April 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

महिला विरोधी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी देश की जनता : सांसद अजय भट्ट

महिला विरोधी कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों को माफ नहीं करेगी देश की जनता : भट्ट
-पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने चंपावत में चल रही भागवत कथा में लिया हिस्सा

संवाददाता चंपावत। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट मंगलवार को जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर चंपावत पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में स्वागत किया।

यहां आयोेजित कार्यक्रम में उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विपक्ष में वोटे करने वाली विपक्षी पार्टियों को महिला विरोधी बताया। कहा कि महिला आरक्षण बिल पास करने में कांग्रेस ने बड़ा रोड़ा अटकाया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस सहित महिला आरक्षण विरोधी अन्य पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी। महिलाएं हर चुनावों में इन पार्टियों को करारा जबाव देंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने मुख्यालय के श्रीराम धाम छतार में चल रही श्रीमद भागवत पुराण कथा में प्रतिभाग किया।
अजय भट्ट बुधवार को भी कथा पारायण पर होने वाले कार्यक्रम के मुख अतिथि रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, सुनील पुनेठा,नंदन तड़ागी, सभासद प्रेमा चिलकोटी, नवीन पंत, विष्णु गिरी गोस्वामी, जनार्दन चिलकोटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे