September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर में बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता टनकपुर
टनकपुर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर से बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को सैफ अली निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर ने डंपर से दो बैटरियां चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता से जांच करते हुए 21 अप्रैल को आरोपी कार्तिक मंडल (20) निवासी अंबेडकर नगर, बंगाली कॉलोनी टनकपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद कर ली हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार।

शेयर करे