June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

यूकेडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मिशन 2027 को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया

संवाददाता लोहाघाट।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने लोहाघाट कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, तथा लोहाघाट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल संगठन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उनका उत्साहवर्धन किया।
साथ ही उन्होंने मिशन 2027 के तहत चुनाव में तैयार रहने का आव्हान किया. इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ देउपा, सैनिकों प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे ।
इसके साथ चन्द्रशेखर कापड़ी ने प्रहलाद सिंह मेहता के छोटे भाई भैरव सिंह मेहता के निधन पर दुःख जताया और शोकाकुल परिवार के घर जाकर कि दुखी परिवार को सांत्वना प्रदान की ।

शेयर करे