वन्यजीव तस्करों के खिलाफ चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही , वर्ष 2026 में अब तक दो अलग-अलग मामलों में गुलदार की खाल की बरामद
संवाददाता चंपावत ।
एसओजी व थाना रीठा साहिब पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र सें एक गुलदार की खाल सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार।
एसपी रेखा यादव वन्य जीव जन्तु की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया। इसी क्रम में 18 अप्रैल को रीठासाहिब पुलिस टीम व वनविभाग की टीम के साथ पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान सूचना संकलन व कुशल जानकारी हासिल करते हुए।
अभियुक्त दीपक सिंह बोहरा पुत्र पान सिंह बोहरा निवासी गागरी नदी पार थाना रीठा साहिब को एक गुलदार( तेंदुए) की खाल लंबाई लगभग 2M चौड़ाई करीब 140 मीटर गुलदार की उम्र करीब 8 वर्ष के साथ गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने गुलदार को फंदा लगाकर मार था तथा उसकी हड्डियाँ जंगल में छुपा दी हैं।उक्त संबंध में वन विभाग द्वारा अभियुक्त को रिमांड में लेकर गुलदार की हड्डियों की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।
अभियुक्त के मोबाइल फोन में गुलदार को फंदा लगाकर मारने संबंधी साक्ष्य भी बरामद हुए हैं। अभियुक्त दीपक सिंह बोरा उक्त बरामदा खाल को अपनी स्कूटी मैं एक थैले के अंदर पैक कर किसी व्यक्ति को लोहाघाट की ओर देने जा रहा था। उक्त घटना में कुछ अन्य लोगों के भी नाम आए हैं,जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (SI) कमलेश भट्ट, SOG प्रभारी
अपर उपनिरीक्षक भुवन पांडेय,
हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव,हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी,कांस्टेबल ललित चौधरी,कांस्टेबल राजकुमार,
कांस्टेबल सूरज कुमार,कांस्टेबल नासिर हुसैन
वन विभाग टीम में उपनिरीक्षक नीरज बिष्ट,उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।
एसओजी और रीठा साहिब पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ तस्कर को दबोचा

More Stories
यूकेडी केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, मिशन 2027 को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया
PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर अमन कुरैशी निरुद्ध
टनकपुर पुलिस ने 3.50 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार किया