PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर अमन कुरैशी निरुद्ध
संवाददाता चंपावत।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और सख्त कार्रवाई करते हुए आदतन ड्रग तस्कर अमन कुरैशी को निरुद्ध किया है। PIT-NDPS Act 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूत किया है। यह जनपद पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी निरुद्धि कार्रवाई बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र सिंह कोरंगा तथा SOG प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
उत्तराखंड शासन, गृह विभाग से प्राप्त आदेश के अनुपालन में 17 अप्रैल 2026 को अभियुक्त अमन कुरैशी (23 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-3, बनबसा को विधि अनुसार निरुद्ध किया गया।
PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर अमन कुरैशी निरुद्ध

More Stories
75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि