चंपावत पुलिस का शिकंजा, 3.50 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता टनकपुर (चंपावत): जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने की दिशा में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने मनिहारगोठ रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी दिवाकर कुमार उर्फ नन्हे (32 वर्ष), निवासी मोहल्ला लाल इमली पाढ़ा, वार्ड नंबर 7 टनकपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह की टीम में शामिल रहे।
टनकपुर पुलिस ने 3.50 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार किया

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश