संवाददाता
चंपावत। जिले के भ्रमण पर पहुंचे उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई शनिवार को चंपावत जिले के भ्रमण पर पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने उनका स्वागत किया।
विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने उप थल सेना प्रमुख राजीव घई को ज्ञापन सौंपा । जिसमें उन्होंने
चंपावत में आर्मी स्पोर्ट्स ट्रेंनिंग कॉलेज/ NIM उत्तरकाशी की तर्ज पर खोलने, पुराने वर्तमान में उपयोग नहीं आ रहे सेना के टैंक, फाइटर जेट को चौक चौराहों पर सजावट के लिए रखने व आर्म्ड फोर्सेज के सम्मान हेतु लगाने, इंटीग्रेटेड सैनिक कंपलेक्स बनाने,
आर्मी म्यूजियम वॉर मेमोरियल बनाने, सैनिक स्कूल खोलने,
आर्मी के उपयोगार्थ चम्पावत में एयर स्ट्रीप निर्माण,चम्पावत में रिक्रूटमेंट रैली आयोजित करने,
जिले में सेना साहसिक खेल आयोजित करने, चंपावत में कॉन्टेनमेंट बोर्ड, E.C.H.S.खोले जाने, आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस खोलने,
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन सेवा हेतु प्राथमिता से कार्य किये जाने, सेना द्वारा भारतीय रेल से अनुरोध करने की मांग की इस दौरान इस दौरान ब्रिगेडियर दीपक चौबे, कर्नल नेगी, करनाल भगवती सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

More Stories
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
चार घंटे तक घायल को ढोते रहे ग्रामीण, साला-रज्यूड़ा तक आज तक नहीं पहुंची सड़क