April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गोरल चौड़ मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भाला लगने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत

संवाददाता चंपावत।
चंपावत जिला मुख्यालय से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां गोरल चौड़ मैदान में आज शनिवार को जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के अभ्यास के दौरान भाला एक पॉलिटेक्निक के छात्र को लग गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चंपावत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही थी आज इसका पहला दिन था गोरल चौड़ मैदान में सभी छात्र अभ्यास के लिए पहुंचे थे और प्रतियोगिताएं कुछ ही देर बाद संचालित होनी थी।
सुबह 8:00 बजे करीब कुछ छात्र फुटबॉल का अभ्यास कर रहे थे और कुछ युवक जैवलिन थ्रो। इसी दौरान जैवलिन थ्रो कर रहे एक छात्र का भाला फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे सोमेंद्र सिंह बोहरा उम्र 20 वर्ष को जा लगा बताया जा रहा है कि भाला कंधे के बगल में गर्दन के पास अंदर तक धंस गया।
उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया बाद में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है ।
सोमेंद्र सिंह बोहरा रीठा साहिब के मछियाड गांव के रहने वाले थे और चंपावत जूप वार्ड में अपनी बुआ के यहां रहकर पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहे थे। वह पॉलिटेक्निक में सेकंड ईयर के छात्र थे। उनके पिता भूपाल सिंह बोहरा गुजरात में नौकरी करते हैं।
बताया जा रहा है कि पॉलिटेक्निक में स्पोर्ट्स टीचर भी नहीं है और बिना दक्ष शिक्षकों की देखरेख में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी। आज पहले दिन ही प्रतियोगिता होनी थी लेकिन इससे पूर्व यह घटना घट गई।
पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विनय शर्मा को इस घटना को लेकर कई बार फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
PMS एचएस ह्यांकी ने बताया कि भला छात्र के गर्दन और कंधे के बगल में लगा था जो अंदर तक धंस गया था। संभावित है ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई होगी और अत्यधिक रक्त स्राव हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
बताया जा रहा है कि सोमेश्वर के पिता गुजरात से रवाना हो चुके हैं ।
फोटो परिचय… AI जेनरेटेड फोटो सांकेतिक

शेयर करे