June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गुलदार के हमले में 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल

गुलदार का हमला 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल
संवाददाता लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक में एक बार फिर मऊ चौमेल में 12वीं कक्षा की नाबालिक पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने घायल छात्रा को
उपजिला अस्पताल लोहाघाट में भर्ती कराया जहां से उसे उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। डीएम मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचे घायल छात्रा के पिता को ढांढस बंधाया।
बुधवार को मऊ चौमेल में 2.30 बजे करीब 12 में पढ़ने वाली छात्रा ज्योति अधिकारी (17) पुत्री कल्याण सिंह अधिकारी घर के पास के खेत में गेहूं काटने गई थी। अचानक घात लगाकर गुलदार ने ज्योति पर हमला कर दिया। गुलदार ने ज्योति के गले में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन आनन फानन में ज्योति को उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। सूचना पर डीएम मनीष कुमार के साथ एसडीएम नीतू डांगर, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि कई अधिकारी उपजिला अस्पताल पहुंच गए।
डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। वन विभाग को पिंजरा लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद 108 से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

शेयर करे