April 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

96.8 प्रतिशत अंक लाकर मल्लिकार्जुन स्कूल की तनीषा जोशी बनी टॉपर

96.8 प्रतिशत अंक लाकर मल्लिकार्जुन स्कूल की तनीषा जोशी पहले स्थान पर
लोहाघाट के होनहारों ने हाईस्कूल की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
होली विजडम के सार्थक और वैभव ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त किए
लोहाघाट।
चंपावत मल्लिकार्जुन स्कूल की छात्रा तनीषा जोशी पहले स्थान पर रही। उनके पिता एलआईयू पुलिस चंपावत में तैनात है तथा माता ग्रहणी है।

होली विजडम स्कूल का सीबीएसई परीक्षा शत प्रतिशत रहा। स्कूल के सार्थक पंत और वैभव सिंह ने 96.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि द्वितीय स्थान पर 96 फीसदी अंक लाकर छवि पुजारी दूसरे, यशस्वी उपाध्याय ने 94.8 फीसदी अंक लाकर तीसरा, सोनाक्षी गहतोड़ी ने 94 फीसदी, नैतिक कुमार ने 92.4, स्नेहा ने 91.8, हर्षित बिष्ट ने 91.8,आदित्य सिंह ने 90.8 और साक्षी मौनी 89.6,गौरव जोशी 89.6, निशिता सिंह ने 88.6, अमन सिंह ने 88.4 और चेतना पांडेय ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।

गुरुकुलम एकेडमी में अर्पिता जोशी प्रथम रही
लोहाघाट। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी की छात्र अर्पिता जोशी 93 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक राजेश पांडेय और प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया कि परीक्षा में दूसरे स्थान पर 87 फीसदी अंक लाकर लक्ष्मी कुंवर द्वितीय और रक्षित गहतोड़ी ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका कविता पुनेठा, शशांक पांडेय, रियाज अहमद, अंकित देव, रेखा बोहरा, सविता रावत, अमित तिवारी, रेनू गड़कोटी, महेन्द्र जोशी आदि ने खुशी जताई।

डीएवी के अंशुल कर्नाटक रहे स्कूल टॉपर
लोहाघाट। सीबीएसई हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में डीएवी स्कूल के अंशुल कर्नाटक ने 91.4 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान, 90.8 फीसदी अंक लाकर भावना अधिकारी ने द्वितीय और 90 फीसदी अंक कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

अल्पाइन कांवेंट स्कूल में चित्रांशी जोशी बनी टॉपर
लोहाघाट। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में अल्पाइन कांवेंट स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के चेयरपर्सन अशोक अधिकारी, प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने बताया कि छात्रा चित्रांशी जोशी ने 95.6 फीसदी अंकर लाकर प्रथम स्थान, आशुष अधिकारी ने 95 फीसदी अंक लाकर दूसरा और गौरव सिंह बोहरा ने 90 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ओकलैंड पब्लिक स्कूल में रोहन जोशी प्रथम स्थान पर
लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल में रोहन जोशी ने 96.2 फीसदी अंक लाकर प्रथम, रितेश उपाध्याय ने 95.4 फीसदी अंक लाकर द्वितीय और चित्रा ढेक ने 94.6 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ऋषिका चतुर्वेदी ने 94.4 फीसदी, अंशिका कालाकोटी ने 93.4, मानसी मेहता ने 93.2, मयंक सिंह सामंत ने 93.2, हिमांशु सुतेड़ी ने 93, तनवी जोशी ने 90.4, जयंत मेहता ने 90.2, शिवांग अधिकारी ने 89.8, अजय कैशर ने 89.6, हर्षित सिंह सामंत 89.6, यतिन भट्ट ने 89.2, ललित सिंह माहरा 87.4, सार्थक सिंह बोहरा 87.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।

मल्लिकार्जुन स्कूल में नितिन चौबे बने स्कूल टॉपर
लोहाघाट। मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि छात्र नितिन चौबे ने 95.40 फीसदी अंक लाकर प्रथम, चाहत पंत ने 91.0 फीसदी अंक लाकर द्वितीय और तनिष्का राय ने 87 फीसदी अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि विनय सिंह ने 80.80, प्रेरणा नेगी ने 80.40 और अमन सिंह ने 80 फीसदी अंक प्राप्त किए।

शेयर करे