चंपावत जिला अस्पताल में रविवार को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार, 19 जुलाई को जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष सुधा कुकरेती तथा प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
अधिवेशन में संगठन की जिला इकाई की गतिविधियों की समीक्षा, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार