ऑपरेशन प्रहार: बाराकोट में अवैध शराब की भट्ठी पर छापा, 36 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
चम्पावत। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम ने बाराकोट क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बना रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके से 36 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जबकि करीब 500 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कामा ज्यूला, भेंटी गधेरा (बाराकोट) में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान देव सिंह अधिकारी उर्फ दीपक (52 वर्ष) निवासी ग्राम बकरियां झूला, तहसील बाराकोट को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 36 लीटर कच्ची शराब, गैस सिलेंडर, बड़ा गैस चूल्हा, 25 खाली टिन के कनस्तर, एल्युमिनियम भगोना, स्टील का पतीला, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नकद बरामद किए।
आरोपी के विरुद्ध थाना लोहाघाट में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#ChampawatPolice #OperationPrahar #Champawat #Lohaghat #Barakot #IllegalLiquor #UttarakhandPolice #CrimeNews #Uttarakhand #ChampawatLive

More Stories
लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की छापेमार कार्रवाई, सात दवाओं के नमूने जांच को भेजे
तेंदुए के जबड़े से पिता को खींच लाई बेटी, रजाई डालकर बचाई जान; घंटों बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण पर हमले से मचा हड़कंप; वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया रेस्क्यू