April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्वच्छता की अलख जगा रहा “क्लीन चम्पावत”, हर रविवार स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ रहे लोग

स्वच्छता की अलख जगा रहा “क्लीन चम्पावत”, हर रविवार स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़ रहे लोग

…जनभागीदारी से बदल रहा चम्पावत, “क्लीन चम्पावत” बना मिसाल

…चाय बगान सफाई अभियान में जिलाधिकारी ने किया श्रमदान

संवाददाता चंपावत। जिला
मुख्यालय में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने “क्लीन चम्पावत” अभियान की प्रशंसा की तथा संस्था के प्रतिनिधि अनंत विजय को सम्मानित कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। यह सम्मान जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

“क्लीन चम्पावत” की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई, जो आज एक मजबूत जन-अभियान का रूप ले चुकी है। इस अभियान से अब अनेक युवा एवं स्थानीय नागरिक जुड़कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य कर रहे हैं।

संस्था द्वारा अब तक सर्किट हाउस, घट्कू मंदिर, मानेश्वर मंदिर, पुल्ड हाउस सहित कई प्रमुख स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर वहां की प्राकृतिक सुंदरता को पुनर्जीवित किया गया है। हाल के समय में इस आंदोलन ने और अधिक गति पकड़ी है, जिससे बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जुड़ रहे हैं।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि कल रविवार संध्याकाल में चम्पावत चाय बागान (टी गार्डन) में संस्था द्वारा आयोजित सफाई अभियान में स्वयं जिलाधिकारी ने भी सहभागिता कर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चाय बागान क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे केवल निर्धारित कूड़ेदानों का ही उपयोग करें।

“क्लीन चम्पावत” के प्रतिनिधि अनंत विजय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाकर उनकी सोच में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह धारणा बनी रहती है कि सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी है, जबकि वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब हर व्यक्ति स्वयं को जिम्मेदार समझे।

उन्होंने आगे बताया कि अब “क्लीन चम्पावत” द्वारा प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश दिगारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करे